20 अगस्त 2025 | Reporting : Naveen Kumar | छिबरामऊ न्यूज़
-
आयुष्मान उपकेंद्र में कोबरा – खानपुर कसावा गांव के आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र में डॉक्टर के केबिन की दवा रैक में किंग कोबरा घुसने से अफरातफरी मच गई। सपेरे को बुलाकर सांप को पकड़ा गया।

-
पति ने महिला को घर से निकाला – कुवरपुर जनू की महिला को पति ने मारपीट कर घर से निकाला। महिला ने पिता संग छिबरामऊ कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। SHO ने जांच का आश्वासन दिया।
-
रेलवे का नया नियम – गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को अधिक वजन का सामान ले जाने पर अतिरिक्त किराया देना होगा। इसके लिए डिजिटल वजन मशीनें लगाई जाएंगी।
-
चोर समझकर पिटाई – सिकंदरपुर गांव में नशे की हालत में खेत के पास लेटे दो युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बचाया। युवक Bewar के रहने वाले हैं।
-
अस्पताल में युवक की मौत – पुष्पांजलि प्राइवेट अस्पताल में पेट दर्द के इलाज के दौरान ऑपरेशन के बाद युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
-
अखिलेश यादव का बयान – सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छिबरामऊ से भाजपा विधायक ने 400 फर्जी वोट बनवाए, लेकिन आयोग कार्रवाई नहीं करता।

20 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़