छिबरामऊ का सौरिख तिराहा बनेगा ‘I love Chhibramau’ सेल्फी पॉइंट

Chhibarmau 1-Jan-2024 – छिबरामऊ के सौरिख तिराहे को तिरंगा तिराहा बनाने का कार्य नगर पालिका छिबरामऊ द्वारा चालू कर दिया गया है।
Chhibramau ka saurikh tiraha banega 'I Love Chhibramau' selfie point
तिरंगा तिराहा बनने के बाद 100 फीट ऊंचाई पर लगेगा राष्ट्रध्व। छिबरामऊ नगर के सौरिख तिराहे को तिरंगा तिराहे बनाने के लिए रविवार को पार्क की जेसीबी बुलाकर खोदाई कराई गई। चेयरमैन मनोज दुबे ने मौके पर पहुंचकर कार्य में लगे कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि लगभग 14 लाख रुपये की लागत से इस तिरंगा तिराहे का निर्माण शुरू हो गया है। पार्क में 30 मीटर ऊंचा पोल बनवाया जाएगा, जिस पर 30 फीट चौड़ा व 20 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। पार्क में चार फीट का पानी की टैंक भी बनाया जाएगा, जिस पर फव्वारा व लाइटिंग लगाई जाएगी। पार्क में ऐसी लाइटिंग भी लगाई जाएगी, जिसकी रोशनी सीधे तिरंगे पर पड़े।
इसी के साथ वहां सेल्फी पॉइंट भी बनाया जायेगा और साथ ही का बोर्ड भी लगाया जायेगा। जिससे लोग सेल्फी भी ले सकें।
सौरिख तिराहा काफी समय से विवादों में भी घिरा रहा। एक बार गौतम बुद्ध की मूर्ति सौरिख तिराहे पर स्थापित की गयी। स्थापना करने के बाद कुछ पक्षों के बीच काफी विवाद बढ़ गया था। झगड़ा शांत करवाने के लिए पुलिस फाॅर्स बुलानी पड़ी थी।

छिबरामऊ की अन्य खबरें

भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) ने की बड़ी कार्रवाई: निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्त

September 2025 Chhibramau news

August 2025 Chhibramau news

धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन अवधेश का दूसरा स्थापना दिवस

छिबरामऊ की पुरानी खबरें

27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा किसान यूनियन (अवधेश) का स्थापना दिवस

25 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

24 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 23 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 22 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 21 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

कन्नौज पुलिस का बड़ा बयान - चोरों की अफवाहों ने मचाई दहशत

Top 5 – 20 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

छिबरामऊ में पत्रकार पर हमला: बाइक पार्किंग विवाद से शुरू हुई बहस

19 August 2025 Chhibramau News

छिबरामऊ के इंद्रा आवास कॉलोनी में दिखे संदिग्ध चोर

छिबरामऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

छिबरामऊ में वाहनों की चेकिंग से मचा हड़कंप Chhibramau news

छिबरामऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर: हंगामे, लड़ाई और फिर

नगला समद में शिखा ने जहर खाकर दी जान

जरुरी खबर :  छिबरामऊ 2023 की ताज़ा खबर (Live Chhibramau 2023 News Photos Videos)