छिबरामऊ में पॉलिथीन जब्त कर लगाया 36000 का जुर्माना दुकानदारों पर

लगातार “जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग प्रतिबंधित पन्नी का उपयोग करना बंद नहीं कर रहे हैं। (Chhibramau me Polythene jabt kar lagaya 36000 rupaye ka jurmana) ऐसे में नगर पालिका प्रशासन की ओर से दुकानों सहित ठेली पर छापेमारी कर इस पन्नी की तलाश की गई। 38 किलोग्राम पालीथिन जब्त कर 36 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Nagar palika Chhibramau ki Jaankari
नगर पालिका प्रशासन की ओर से लगातार लोगों को प्रतिबंधित पन्नी का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कई बार बैनर पोस्टर लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। बच्चों ने भी पंपलेट व पोस्टर लेकर लोगों को प्रेरित किया। इसके बाद भी बाजार में प्रतिबंधित पन्नी का उपयोग होना जारी है। ऐसे में शनिवार को नगर पालिका प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में प्लास्टिक उन्मूलन पालीथिन प्रतिबंधित अभियान चलाया गया।

Chhibramau me Polythene jabt kar lagaya 36000 rupaye ka jurmana

नगर पालिका परिषद की ओर से चलाया गया अभियान दुकानों सहित ठेलियों पर भी तलाशी गई । दुकान दुकान जाकर प्रतिबंधित पन्नी की तलाश की गई। ठेली पर सब्जी व फल विक्रेताओं के पास भी पन्नी तलाशी गई। छापेमारी अभियान के दौरान सात दुकानों से 38 किलोग्राम प्रतिबंधित पन्नी मिली। इसे जब्त कर लिया गया। वहीं 36 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसमें दुकानदार अयूब से तीन हजार, कैलाश चंद्र से 10 हज़ार आशीष गुप्ता से पांच हजार, गिरीश चंद्र गुप्ता से दो हजार, प्रभात गुप्ता से एक हजार, कौशल गुप्ता से पांच हजार एवं सुशांत गुप्ता से 10 हजार रुपये का जर्माना वसल किया गया। वहीँ कुछ दुकानदारों का कहना है की हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है। जो कंपनियां पन्नी और पॉलिथीन बना रहीं हैं उनपे कोई कारवाही नहीं की जा रही है। साथ ही में यह भी कहा की सभी कंपनी के प्रोडक्ट्स पॉलिथीन में ही पैक हो कर आते हैं दम है तो उसे भी बंद करवाकर दिखाएँ।

जरुरी खबर :  फोड़ दिए गए GT Road Chhibramau में लगे सोलर लाइट Blinkers
छिबरामऊ की अन्य खबरें

भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) ने की बड़ी कार्रवाई: निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्त

September 2025 Chhibramau news

August 2025 Chhibramau news

धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन अवधेश का दूसरा स्थापना दिवस

छिबरामऊ की पुरानी खबरें

27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा किसान यूनियन (अवधेश) का स्थापना दिवस

25 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

24 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 23 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 22 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 21 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

कन्नौज पुलिस का बड़ा बयान - चोरों की अफवाहों ने मचाई दहशत

Top 5 – 20 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

छिबरामऊ में पत्रकार पर हमला: बाइक पार्किंग विवाद से शुरू हुई बहस

19 August 2025 Chhibramau News

छिबरामऊ के इंद्रा आवास कॉलोनी में दिखे संदिग्ध चोर

छिबरामऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

छिबरामऊ में वाहनों की चेकिंग से मचा हड़कंप Chhibramau news

छिबरामऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर: हंगामे, लड़ाई और फिर

नगला समद में शिखा ने जहर खाकर दी जान