Top 5 – 21 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

21 अगस्त 2025 | Reporting : Naveen Kumar | छिबरामऊ न्यूज़

वीएएन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता श्याम सिंह यादव का निधन

Heeralal inter college Chhibramau news

Heeralal वीएएन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता एवं सरल स्वभाव के लिए जाने जाने वाले श्री श्याम सिंह यादव के निधन से शिक्षा जगत को बड़ी क्षति हुई है। उनके जाने से विद्यालय परिवार व क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।

🚜 किसानों की आवाज़ – एक्सप्रेसवे की जमीन के उचित मुआवजे की मांग

Tehsil Chhibramau
21 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

बुधवार दोपहर छिबरामऊ तहसील पहुंचे लोहटिकुरिया गांव के किसानों ने अपनी जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम से मुलाकात की। किसानों का कहना है कि उनकी जमीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा रही है, लेकिन अब तक सही मुआवजा नहीं दिया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसानों को उनका हक दिलाया जाएगा।

🌾 खेत से घर न लौटे किसान – भाऊलपुर गांव में संदिग्ध हालात में मौत

छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर गांव में मंगलवार रात खेत पर पानी देने गए किसान चांद बाबू (32 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो ग्रामीणों ने पास के खेत में शव देखा। अचानक हुई इस मौत से पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

🎡 तालग्राम नुमाइश में बड़ा हादसा – झूले से गिरकर युवक घायल

तालग्राम नगर की नुमाइश में मंगलवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई जब आसमानी झूले का डाला अचानक अटक गया। झूले में बैठे युवकों का संतुलन बिगड़ा और एक युवक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग तुरंत उसे नज़दीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नुमाइश में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

जरुरी खबर :  कृष्णा हॉस्पिटल का संचालक वैभव दुबे हुआ गिरफ्तार

🚛 डंपर की टक्कर से महिला गंभीर घायल – हायर सेंटर रेफर

छिबरामऊ क्षेत्र के सौरिख रोड स्थित कालिका देवी मंदिर के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत महिला को 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत नाज़ुक होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।

🚗 स्कूल के पास दर्दनाक हादसा – कार की टक्कर में पिता की मौत, बेटी गंभीर

सौरिख रोड पर स्थित एक स्कूल के पास बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को रात करीब 8:10 बजे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

छिबरामऊ की अन्य खबरें

भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) ने की बड़ी कार्रवाई: निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्त

September 2025 Chhibramau news

August 2025 Chhibramau news

धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन अवधेश का दूसरा स्थापना दिवस

छिबरामऊ की पुरानी खबरें

27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा किसान यूनियन (अवधेश) का स्थापना दिवस

25 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

24 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 23 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 22 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

कन्नौज पुलिस का बड़ा बयान - चोरों की अफवाहों ने मचाई दहशत

Top 5 – 20 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

छिबरामऊ में पत्रकार पर हमला: बाइक पार्किंग विवाद से शुरू हुई बहस

19 August 2025 Chhibramau News

छिबरामऊ के इंद्रा आवास कॉलोनी में दिखे संदिग्ध चोर

छिबरामऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

छिबरामऊ में वाहनों की चेकिंग से मचा हड़कंप Chhibramau news

छिबरामऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर: हंगामे, लड़ाई और फिर

नगला समद में शिखा ने जहर खाकर दी जान

हंगामे के बाद छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी समेत दो निरीक्षक हटाए