Top 5 – 22 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

22 अगस्त 2025 | Reporting : Naveen Kumar | छिबरामऊ न्यूज़

छिबरामऊ क्षेत्र की प्रमुख खबरें

1️⃣ खाली मकान को बनाया चोरी का अड्डा – तहसील क्षेत्र के कस्बा विशुनगढ़ में चोरों ने एक खाली पड़े मकान का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा कीमती सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार को दोपहर में जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhibramau ke Indra awas colony mein dikhe chor

2️⃣ ज्वेलरी शॉप पर महिला की सोने की चेन गायब – सौरिख थाना क्षेत्र के सरिफपुर गांव की एक महिला अपनी दोस्त के साथ छिबरामऊ की सोने-चांदी की दुकान पर अंगूठी खरीदने पहुंची थी। इस दौरान बैंक से फोन आने पर वह जल्दी में चली गई और अपनी सोने की चेन वहीं भूल गई। बाद में चेन मांगने पर महिला ने देने से इनकार कर दिया, जिस पर पीड़िता ने गुरुवार शाम को पुलिस को तहरीर दी।

3️⃣ इलाज के दौरान युवक की मौत की जांच शुरू – छिबरामऊ के खुबरियापुर रोड स्थित पुष्पांजलि अस्पताल में 17 अगस्त को इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले पर सीएमओ के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम ने गुरुवार को अस्पताल पहुंचकर मृतक के इलाज से जुड़े अभिलेख और स्टाफ से जानकारी जुटाई। जांच अभी जारी है।

4️⃣ खेत में 7 मीटर लंबा अजगर दिखा, दहशत फैली – तहसील क्षेत्र के भुइयान नगला गांव में गुरुवार सुबह करीब 9 बजे किसानों ने खेतों में सात मीटर लंबा अजगर देखा। अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बाद में ग्रामीणों ने साहस दिखाकर अजगर को पकड़कर नदी किनारे छोड़ दिया।

जरुरी खबर :  15 August को तिरंगा तिराहा बना Chhibramau का नया आकर्षण

5️⃣ युवक ने आत्मदाह की कोशिश की, लोग बचाए – छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पास स्थित बैटरी की दुकान पर एक युवक ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने उसके हाथ से माचिस छीन ली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

6️⃣ राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि – छिबरामऊ में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

छिबरामऊ की अन्य खबरें

भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) ने की बड़ी कार्रवाई: निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्त

September 2025 Chhibramau news

August 2025 Chhibramau news

धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन अवधेश का दूसरा स्थापना दिवस

छिबरामऊ की पुरानी खबरें

27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा किसान यूनियन (अवधेश) का स्थापना दिवस

25 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

24 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 23 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 21 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

कन्नौज पुलिस का बड़ा बयान - चोरों की अफवाहों ने मचाई दहशत

Top 5 – 20 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

छिबरामऊ में पत्रकार पर हमला: बाइक पार्किंग विवाद से शुरू हुई बहस

19 August 2025 Chhibramau News

छिबरामऊ के इंद्रा आवास कॉलोनी में दिखे संदिग्ध चोर

छिबरामऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

छिबरामऊ में वाहनों की चेकिंग से मचा हड़कंप Chhibramau news

छिबरामऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर: हंगामे, लड़ाई और फिर

नगला समद में शिखा ने जहर खाकर दी जान

हंगामे के बाद छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी समेत दो निरीक्षक हटाए