छिबरामऊ ke सौरिख रोड पर तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Chhibramau saurikh road accident near mandir
Chhibramau saurikh road accident near mandir

छिबरामऊ, 12 अक्टूबर 2024 – नगर के सौरिख रोड पर एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए (Chhibramau saurikh road accident near mandir)। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

देर शाम करीब 7 बजे, सौरिख रोड पर सड़क पार कर रहे लखनऊ निवासी अविनाश (27) और भैनपुरा निवासी रोहित कठेरिया को एक तेज गति से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर आस-पास के लोग जमा हो गए, लेकिन मौका पाते ही ई-रिक्शा चालक वहां से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया, जिससे घायलों को छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रोहित कठेरिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

इस घटना से नगरवासियों में आक्रोश है, और लोगों ने प्रशासन से ई-रिक्शा चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

छिबरामऊ की अन्य खबरें

भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) ने की बड़ी कार्रवाई: निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्त

September 2025 Chhibramau news

August 2025 Chhibramau news

धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन अवधेश का दूसरा स्थापना दिवस

छिबरामऊ की पुरानी खबरें

27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा किसान यूनियन (अवधेश) का स्थापना दिवस

25 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

24 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 23 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 22 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 21 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

कन्नौज पुलिस का बड़ा बयान - चोरों की अफवाहों ने मचाई दहशत

Top 5 – 20 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

छिबरामऊ में पत्रकार पर हमला: बाइक पार्किंग विवाद से शुरू हुई बहस

19 August 2025 Chhibramau News

छिबरामऊ के इंद्रा आवास कॉलोनी में दिखे संदिग्ध चोर

छिबरामऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

छिबरामऊ में वाहनों की चेकिंग से मचा हड़कंप Chhibramau news

छिबरामऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर: हंगामे, लड़ाई और फिर

नगला समद में शिखा ने जहर खाकर दी जान

जरुरी खबर :  Chhibramau में Monkeypox का कहर