छिबरामऊ नगर पालिका का ऐलान: सभी दुकानदार और निवासी सावधान

nagar palika chhibramau ne di atikraman hatane ki chetawani
nagar palika chhibramau ne di atikraman hatane ki chetawani

1 अगस्त 2024, छिबरामऊ: छिबरामऊ नगर पालिका ने आज गली-गली में लाउडस्पीकर के माध्यम से घोषणा की है कि सभी दुकानदार और नगर के लोग तुरंत अपनी नालियों की पटिया से सामान हटा लें।

नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि अगर ऐसा नहीं किया गया, तो अतिक्रमण फैलाने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया जाएगा और वे स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा, उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी।

नगर पालिका ने यह भी बताया कि गुरुवार को दोपहर 2 बजे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

Nagar Palika Chhibramau page

गौरतलब है कि हर साल नगर पालिका जुलाई और अगस्त के समय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाती है। पिछले साल के अभियान में नगर पालिका ने कई दुकानदारों की पटिया और टीन शेड तोड़ दिए थे।

यह कदम नगर के सुचारू संचालन और सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। नगर पालिका के इस सख्त रुख से यह स्पष्ट है कि इस बार भी कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को समय रहते अपने सामान हटा लेने की सख्त हिदायत दी गई है।

नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा है कि इस बार का अभियान भी पूरी सख्ती और प्रभावशीलता के साथ चलाया जाएगा। सभी निवासियों और दुकानदारों से अनुरोध है कि वे नगर पालिका के निर्देशों का पालन करें और अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें।

छिबरामऊ की अन्य खबरें

भारतीय किसान यूनियन (अवधेश) ने की बड़ी कार्रवाई: निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन से बाहर का रास्त

September 2025 Chhibramau news

August 2025 Chhibramau news

धूमधाम से मनाया गया भारतीय किसान यूनियन अवधेश का दूसरा स्थापना दिवस

छिबरामऊ की पुरानी खबरें

27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा किसान यूनियन (अवधेश) का स्थापना दिवस

25 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

24 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 23 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 22 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

Top 5 – 21 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

कन्नौज पुलिस का बड़ा बयान - चोरों की अफवाहों ने मचाई दहशत

Top 5 – 20 अगस्त 2025 छिबरामऊ न्यूज़

छिबरामऊ में पत्रकार पर हमला: बाइक पार्किंग विवाद से शुरू हुई बहस

19 August 2025 Chhibramau News

छिबरामऊ के इंद्रा आवास कॉलोनी में दिखे संदिग्ध चोर

छिबरामऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

छिबरामऊ में वाहनों की चेकिंग से मचा हड़कंप Chhibramau news

छिबरामऊ में दो ट्रकों की भीषण टक्कर: हंगामे, लड़ाई और फिर

नगला समद में शिखा ने जहर खाकर दी जान

जरुरी खबर :  छिबरामऊ 2023 की ताज़ा खबर (Live Chhibramau 2023 News Photos Videos)